
RBH NEWS । JALANDHAR (GAURAV)
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्त्ता संगठन के प्रति समर्पित है और आगमी 2027 विधानसभा चुनावों में पंजाब में अहम भूमिका निभा कर पार्टी की प्रचंड जीत को आश्वत करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारे बूथ,मंडल,वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी लगातार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं और यह सभी ही अपनी मेहनत से 2027 में पार्टी की जीत को पक्का करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो आम कार्यकर्त्ता को प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अभी से एकजुट होकर पूरे प्रदेश में मोदी सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जाना होगा ताकि पंजाबवासी भी ज्यादा से ज़्यादा लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो हर प्रदेशवासी को सुरक्षा सुविधा की गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस पार्टी से लोगों ने किनारा करना शुरू कर दिया है और इन्हें 2027 में सबक सिखाने का मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी आप और कांग्रेस पार्टी ने जमकर प्रदेश में लूट की है और आने वाले समय में इनका सुपड़ा साफ हो जायेगा। उन्होंने पंजाबवासियों से आह्वान किया है कि आओ सभी मिलकर फिर से दुबारा खुशहाल पंजाब बनाने की नींव रखें और भाजपा के पक्ष में मजबूती से समर्थन देकर 2027 में मजबूत सरकार बनाने में ऐतिहासिक योगदान दें।


