
09 March 2026:(Gaurav Jaswal) आध्यात्मिक जागृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरु जी डॉ. सूफी राज जैन जी एवं गुरु माँ सूफी दिव्या जी की पावन उपस्थिति में “पूर्णशील पंच तत्व शिव धाम” की विधिवत नींव गुरुवार को रखी गई। यह धाम भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन संतुलन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए गुरु जी के इस नेक कदम की सराहना की।

डॉ. जैन के अनुसार, यह धाम पंच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—के संतुलन तथा वास्तु-ज्योतिष सिद्धांतों पर आधारित एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र (Energy Vortex) के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ध्यान-साधना और आत्मिक उपचार की व्यवस्था होगी।
कार्यक्रम के उपरांत संगत के लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने इस पुण्य कार्य के लिए गुरु जी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के एग्जिक्यूटिव मैंबर द्वारा किया गया।



