Sunday, June 14, 2026

फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी का गठन, सुरिंदर भंडारी (मिंटू) बने प्रधान

Must read

RBH NEWS | Gaurav | फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी का गठन, सुरिंदर भंडारी (मिंटू) बने प्रधान

जालंधर। क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजसेवी सुरिंदर भंडारी (मिंटू) को प्रधान चुना गया। उल्लेखनीय है कि सुरिंदर भंडारी (मिंटू) पहले से ही शिवा जी पार्क प्रताप बाग शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

इस अवसर पर अशोक हांडा, एम.पी. चोपड़ा, शैमी कपूर, अनिल वर्मा, विशाल हांडा, एडवोकेट विवेक भंडारी, अनु सचदेवा, विशाल भंडारी, सुहैल जैन, संदीप मरवाहा, राहुल जैन, रोहित, बॉबी, महाजन जी, प्रदीप पुरी, हितेश, विशाल वढेरा, अनुप सेठ, दविंदर शर्मा, अरोड़ा जी, टी.डी. सैनी, अनिल बावेजा, कुलदीप छाबड़ा, सतीश गुप्ता, ईश शर्मा, विमल पहलवान, विनीत गुप्ता, जतिन बावेजा, मुनीश बजाज, मुनीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नवनियुक्त प्रधान सुरिंदर भंडारी (मिंटू) ने कहा कि सोसायटी क्षेत्र के विकास कार्यों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से फ्रेंड्स कॉलोनी को एक आदर्श आवासीय क्षेत्र बनाया जाएगा।

बैठक के दौरान सदस्यों ने कॉलोनी के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा भविष्य में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

SourceRbh news
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article