18 August | RBH NEWS| Gaurav
My Bharat, Ministry of Youth Affairs & Sports के अंतर्गत नशा मुक्त युवा से विकसित भारत की ओर—सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कैंप : डॉ सूफी राज जैन
होशियारपुर। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पहल के तहत सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर, होशियारपुर की ओर से नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य जागरूकता कैंप के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिशा में समर्पित कदम उठाया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कैंप के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, नशे की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य एवं भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। ऐसे में युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता, सही मार्गदर्शन और सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ कैंप के माध्यम से स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।



