Monday, August 17, 2026

23 अगस्त तक होगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, नशा मुक्ति को लेकर भी किया जाएगा जागरूक : डॉ. सूफी राज जैन

23 अगस्त तक चोहाल स्थित सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयों की सुविधा; युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जाएगा जागरूक

Must read

23 अगस्त तक होगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, नशा मुक्ति को लेकर भी किया जाएगा जागरूक : डॉ. सूफी राज जैन

श्रावण मास एवं मां चिंतपूर्णी भगवती के नवरात्रों के पावन अवसर पर सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर, चिंतपूर्णी मार्ग, चोहाल में 13 से 23 अगस्त 2026 तक Free Medical Camp एवं Health Awareness Camp आयोजित किया जा रहा है। यह पहल My Bharat, Ministry of Youth Affairs & Sports के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के उद्देश्य से सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से Livasa Hospitals के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

कैंप में धार्मिक आयोजनों एवं मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां भी सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कैंप के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं एवं श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


डॉ. सूफी राज जैन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। श्रावण मास और मां चिंतपूर्णी भगवती के नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु चिंतपूर्णी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें समय पर स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करवाना और समाज को नशे के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” की भावना के साथ यह नि:शुल्क मेडिकल एवं हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित किया जा रहा है। स्वस्थ समाज और जागरूक युवा देश के विकास की मजबूत नींव हैं। My Bharat एवं Ministry of Youth Affairs & Sports के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर परिवार ने श्रद्धालुओं और युवाओं से अपील की है कि कैंप में उपलब्ध नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता सुविधाओं का लाभ उठाएं और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

SourceRbhnews
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article