RBH NEWS | Gaurav | 5 June 2026 |
ईद-ए-ग़दीर पर सर्वधर्म ख्वाजा मंदिर ने शुरू किए शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के दो बड़े अभियान- डॉ . सूफी राज जैन.
ईद-ए-ग़दीर के पावन अवसर पर सर्वधर्म ख्वाजा मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने के साथ-साथ समाजहित में दो महत्वपूर्ण अभियानों—”ग़दीर मेंटरशिप प्रोग्राम” और “ग़दीर ग्रीन ड्राइव 2026″—की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वधर्म ख्वाजा मंदिर के फाउंडर एवं नेशनल प्रेसिडेंट तथा सूफी इस्लामी बोर्ड नॉर्थ इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सूफी राज जैन ने की।
डॉ. सूफी राज जैन ने कहा कि ईद-ए-ग़दीर हमें प्रेम, इंसाफ़, भाईचारे और इंसानियत का पाठ पढ़ाती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए “ग़दीर मेंटरशिप प्रोग्राम” के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को शिक्षा, मार्गदर्शन और समान अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़ते हुए ज्ञान और इंसानियत की मशाल को आगे बढ़ाना है।
इसके साथ ही “ग़दीर ग्रीन ड्राइव 2026” के तहत “एक पेड़, विलायत के नाम” अभियान भी शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाने, उसकी देखभाल करने तथा स्वच्छ, हरित और सुंदर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। डॉ. जैन ने कहा कि हरियाली को इबादत बनाकर आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।

उन्होंने सभी लोगों से नफरत को त्यागकर मोहब्बत, एकता, शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के इस मिशन से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इंसानियत, भाईचारे, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


