RBH NEWS। GAURAV
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक शख्सियत डॉ. सूफी राज जैन के बीच एक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने समाज में प्रेम, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात का माहौल पूरी तरह सकारात्मक और रूहानी भावनाओं से भरपूर रहा।

समाज में भाईचारे और शांति का दिया संदेश
बैठक के दौरान समाज में बढ़ती नफरत और विभाजनकारी सोच को खत्म कर आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। डॉ. सूफी राज जैन ने कहा कि समाज को जोड़ने के लिए प्रेम और इंसानियत सबसे बड़ी ताकत है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोगों को एकजुट होकर पंजाब की तरक्की में योगदान देने की अपील की।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ मंथन
मुलाकात के दौरान पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए काम कर रही है ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद
इस खास मौके पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल भी मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक एकता और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।
सामाजिक सौहार्द का बना प्रतीक
यह मुलाकात केवल एक औपचारिक बैठक नहीं रही, बल्कि समाज सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों और इंसानियत के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आई। नेताओं ने कहा कि पंजाब की असली ताकत उसकी आपसी एकता, भाईचारा और सांझी संस्कृति में छिपी हुई है।



