RBH News | Gaurav | सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल हरदोखानपुर में सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

“शिक्षा के लिए दिया गया दान, सबसे बड़ा पुण्य” संदेश के साथ बच्चों को बांटी गई स्टडी सामग्री :- Dr. Sufi raj Jain
शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल हरदोखानपुर में सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर परिवार की ओर से विशेष सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के फाउंडर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Sufi Raj Jain तथा गुरु मां Divya Ji विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान मंदिर परिवार की ओर से बच्चों को स्टडी मटेरियल वितरित किया गया ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सूफी राज जैन ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उन्हें बेहतर स्टडी स्किल्स सीखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और शिक्षा के लिए किया गया दान सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी विशेष प्रबंध किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और प्रबंधन सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर परिवार द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, मंदिर सदस्य और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।



