‘कैलाश खेर ने बांधा समां, डॉ. सूफी राज जैन और गुरु मां सूफी दिव्या जी ने की शिरकत
RBH NEWS। GAURAV
पंजाब सरकार की ओर से दशहरा ग्राउंड, होशियारपुर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ आध्यात्मिक संध्या श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और पूरा दशहरा ग्राउंड ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन तथा पंचतत्व शिव धाम की अध्यक्ष गुरु मां सूफी दिव्या जी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने भगवान शिव
- कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तथा विधायक ईशान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
आध्यात्मिक संध्या के सफल आयोजन में ब्रहम शंकर जिम्पा के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से आयोजित यह भव्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।


