Thursday, August 13, 2026

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Must read

RBH NEWS। GAURAV

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और अपने गुरु डॉ. सूफी राज जैन तथा गुरु माँ सूफी दिव्या जी का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनसे जीवनभर मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देने का सबसे बड़ा आधार होता है।

मंदिर प्रबंधन ने गुरु पूर्णिमा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

SourceRBH NEWS
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article