
17 April 2026:RBHNEWS(Gaurav) सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से आज एक विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मुलाकात का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रमुख डॉ. सूफी राज जैन और कनीज़-ए-सकीना दिव्या जी ने दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस का दौरा किया।
इस दौरान उन्हें ईरान के प्रतिष्ठित धर्मगुरु आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही साहिब से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान आयतुल्लाह इलाही साहिब का भारत और भारतीयों के प्रति गहरा स्नेह और सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहा।

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर परिवार ने आयतुल्लाह साहिब के स्नेह, मार्गदर्शन और भारत के प्रति उनके सकारात्मक विचारों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



