
23 April 2026 | RBH News | Gaurav |
MY Bharat (Ministry of Youth Affairs & Sports) के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर बढ़ा कदम, सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर का जागरूकता अभियान
MY Bharat (Ministry of Youth Affairs & Sports) के अंतर्गत सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर की टीम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अलग अलग शहरों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संस्था के मार्गदर्शक Dr. Sufi Raj Jain ने किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया।

अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और आम नागरिकों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान यह संदेश दिया गया कि “धरती माता की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।” छोटे-छोटे प्रयास—जैसे पेड़ लगाना, आसपास की सफाई बनाए रखना, पानी का सदुपयोग करना और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना—भविष्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

संस्था की ओर से कहा गया कि “स्वच्छ धरती, स्वस्थ जीवन” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
गुरु जी का कहना है की यह सृष्टि ही असल में भगवान है पंच तत्व से निर्मित यह सृष्टि और पंच तत्व से निर्मित हम और हमें इसी में विलीन होना है । सृष्टि की संरक्षना ही ईश्वर की पूजा है ।



