जालंधर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डीसी हिमांशु अग्रवाल का तबादला, पटियाला में मिली नई जिम्मेदार
RBH NEWS। JALANDHA
R (GAURAV)
पंजाब सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल (IAS) का ट्रांसफर कर दिया है। नए आदेशों के तहत अब उन्हें पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर में अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रशासनिक फैसलों और विकास कार्यों को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनकी नई तैनाती पटियाला में की गई है, जहां वे जिला प्रशासन की कमान संभालेंगे।
वहीं, जालंधर के नए डीसी के तौर पर वरजीत वालिया (IAS) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरजीत वालिया इससे पहले कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें जालंधर जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार द्वारा जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर बदलाव शुरू हो गया है।
क्या बदला:
जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल अब पटियाला में संभालेंगे पद
वरजीत वालिया बने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नरकपूरथला से जालंधर किया गया ट्रांसफ
इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।