
26 March 2026:(Gaurav Jaswal) समाजसेवी एवं सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन जी की पूज्य माता, स्वर्गीय श्रीमती रीता जैन जी आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। उनके पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने से परिवार, श्रद्धालुओं और समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती रीता जैन जी एक नेकदिल, धर्मपरायण और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और सत्य का साथ देने का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं और संस्कारों का ही परिणाम है कि आज उनका परिवार समाज में एक सम्मानित स्थान पर पहुंचा है।

उन्होंने अपने जीवन में सेवा, सत्य और मानवता को सर्वोपरि रखा। उनके सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों ने न केवल उनके परिवार, बल्कि समाज के अनेक लोगों को भी प्रेरित किया।

इस दुखद अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।


