Sunday, April 5, 2026

युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के आरोप, Anjuman Islam Group फिर सुरक्षा एजेंसियों की जांच में

शिक्षा संस्थान या कट्टरपंथ का केंद्र? Anjuman Islam Group पर एजेंसियों की गहन जांच शुरू

Must read

7 March 2026 (Gaurav Jaswal):अंजुमन इस्लाम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन फिर जांच एजेंसियों के रडार पर, युवाओं में कट्टरपंथ फैलाने के आरोप

देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन चुके Anjuman Islam Group of Educational Institution एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। सूत्रों के अनुसार इस संस्थान से जुड़े कुछ गतिविधियों को लेकर एजेंसियों ने गंभीर निगरानी शुरू कर दी है। आरोप है कि इस संस्था के माध्यम से देश के युवाओं के बीच कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यदि शिक्षा संस्थानों का उपयोग किसी भी प्रकार की अतिवादी या राष्ट्रविरोधी सोच को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है, तो यह न केवल शिक्षा के मूल उद्देश्य के खिलाफ है बल्कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के लिए भी खतरा बन सकता है।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां इस पूरे मामले में गहन जांच कर रही हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिरकार ऐसे संस्थानों को किस स्तर से संरक्षण या समर्थन मिल रहा है। यह सवाल भी उठ रहा है कि देश के उच्च पदों पर बैठे लोग यदि अनजाने में या किसी अन्य कारण से ऐसे संस्थानों को समर्थन दे रहे हैं, तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य युवाओं को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना होता है। ऐसे में यदि किसी संस्था पर इस तरह के आरोप लगते हैं तो इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी हो जाती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और आने वाले समय में जांच के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

SourceRBH News
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article