Sunday, April 5, 2026

जालंधर में ईरान पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, Benjamin Netanyahu और Donald Trump का पुतला फूंका

ईरान पर हमले और अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के विरोध में जालंधर के खांबड़ा स्थित मस्जिद ए कुबा के बाहर प्रदर्शन, Benjamin Netanyahu और Donald Trump के पुतले फूंके,

Must read

 

जालंधर  में ईरान पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन,

Benjamin Netanyahu और Donald Trump का पुतला फूंका

जालंधर, 1 मार्च (गौरव जसवाल ): इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के विरोध में रविवार शाम जालंधर के खांबड़ा स्थित मस्जिद ए कुबा के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मजहर आलम की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले फूंके और घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर की मगफिरत और उच्च दर्जे के लिए विशेष दुआ भी की गई।मौके पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि यह हमला केवल एक देश पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला है। उन्होंने कहा कि अमन-पसंद देशों को स्पष्ट करना चाहिए कि वे अन्याय और हिंसा के साथ हैं या इंसानियत और शांति के साथ।

एडवोकेट नईम खान ने यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान ईरान पर हमले का मुद्दा सामने आया था, तो उन्हें उसी समय अपना दौरा रद्द कर देना चाहिए था। यदि हमले की जानकारी साझा नहीं की गई थी, तो यह भारत के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।उन्होंने विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश की गरिमा और हितों की रक्षा सर्वोपरि है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने विश्व शांति, सौहार्द और भाईचारे की दुआ की तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से न्यायपूर्ण हस्तक्षेप की मांग की।

इस अवसर पर सिकंदर शेख, सरफराज खान, आरिफ खान, निजामुद्दीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

SourceRBHNEWS
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article