5 March 2026 (Gaurav Jaswal) : MY Bharat (Ministry of Youth Affairs & Sports की पहल) के अंतर्गत Sarv Dharam Khwaja Mandir में ‘नशा मुक्त होली – खुशियों वाली होली’ संकल्प कार्यक्रम संपन्न.
पंजाब / होशियारपुर । Ministry of Youth Affairs & Sports के तत्वावधान में संचालित MY Bharat पहल के अंतर्गत Sarv Dharam Khwaja Mandir में पावन पर्व होली के अवसर पर “नशा मुक्त होली – खुशियों वाली होली” संकल्प कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सर्व dharm khwaja मंदिर और Sufi Islamic Board के सहयोग से पूज्य Dr. Sufi Raj Jain जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे होली का त्योहार किसी भी प्रकार के नशे, सामाजिक बुराइयों और नकारात्मकता से दूर रहकर मनाएंगे। सभी ने यह प्रण किया कि इस वर्ष होली का असली रंग प्रेम, एकता, भाईचारा और खुशियों का होगा।
अपने प्रेरणादायक संदेश में डॉ. सूफी राज जैन जी ने कहा, “सच्ची होली वही है जिसमें मन के विकार जलें और प्रेम के रंग चढ़ें। नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान युवाओं और समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशा मुक्ति जैसे अभियानों का समर्थन करें, ताकि समाज सशक्त बने और राष्ट्र की नींव मजबूत हो।

कार्यक्रम में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे तथा एक सकारात्मक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे।
अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने “नशा मुक्त होली – खुशहाल होली” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


